फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना हुआ सस्ता, चांदी में दर्ज हुई 486 रुपये की गिरावट

Wed, 08 Mar 2017 10:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर मार्केट में बुधवार को गिरावट के आने के साथ-साथ सर्राफा बाजार में भारी गिरावट दर्ज हुई। दिसंबर से खराब दौर से गुजर रहे सोने में 212 रुपये की गिरावट आई। इसी वजह से सोने का रेट 28733 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी में भारी गिरावट आई है जो कि 486 रुपये तक सस्ती हो गई। चांदी का रेट 41943 रुपये प्रति किलो हो गया है।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को भी सोने में 550 रुपेय की गिरावट दर्ज की गई थी। मंगलवार को सोने की कीमत 29550 रुपये थी। जानकारों का कहना है कि इंटरनेशनल मार्केट में डॉलर बहुत मजबूत हुआ है, जिसके चलते सोने की कीमत में गिरावट आ रही है। स्थानीय ज्वैलर्स और, रिटेलर्स की सोने की खरीदारी में आई कमी की वजह से भी यह गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें