शेयर मार्केट बढ़त के साथ खुली है, पर सर्राफा बाजार लगातार अपनी धीमी गति को थामे हुए हैं। लंबे समय से गिरावट को झेल रहा सोना बुधवार को भी सस्ते दाम का मुंह देखकर खुला। सोना 167 रुपये सस्ता हुआ है, जो 28084 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
वहीं चांदी का हाल भी कुछ ऐसा ही दिखा। चांदी 312 रुपये की गिरावट के साथ 40106 रुपये प्रति किलो के दाम पर खुली है। बता दें कि सोना और चांदी शेयर बाजार में उछाल के बावजूद लगातार गिरावट झेल रहे हैं।