गोएयर ने दिल्ली, कोच्चि व बंगलूरू सहित देश के सात शहरों के एकतरफ के सफर पर सीमित अवधि के लिए भारी छूट की घोषणा की है। इसके लिए न्यूनतम किराया 312 रुपये से शुरू किया गया है। एयरलाइन ने बयान में कहा कि पेशकश सीमित अवधि के लिए और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर है।
यह भी पढ़ें: 31 दिसंबर तक हर बुधवार को करें 1200 रुपये में हवाई यात्रा, इस एयरलाइंस ने निकाला ऑफर
छूट में करों को शामिल नहीं किया गया है। यात्री एक दिसंबर से लेकर अगले साल 28 अक्तूबर तक सफर कर सकते हैं। बुकिंग शुक्रवार से लेकर 29 नवंबर तक होगी। ऑफर की ज्यादा जानकारी के लिए गोएयर की वेबसाइट पर जाया जा सकता है।