भारतीय रेल यात्रियों को गंतव्य स्थल तक पहुंचाने का सबसे भरोसेमंद साधन है। लेकिन, कभी-कभी ऐसी परिस्थिति भी बनती है जब ट्रेन अचानक ही रद्द हो जाती है। इस दौरान टिकट ले चुके यात्री असमंजस में रहते हैं कि उन्हें टिकट का रिफंड कैसे मिलेगा।
irctc
अगर किसी कारण से भारतीय रेलवे ट्रेन को रद्द करती है तो आईआरसीटीसी बिना कोई चार्ज काटे आपको संपूर्ण रकम रिफंड करती है।
train
अगर आपने इंटरनेट के जरिए (ई-टिकट) आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट लिया है तो आपको सीधे उसी खाते में भुगतान कर दिया जाता है जिससे आपने टिकट को बुक कराया है।
डेमो
- फोटो : डेमो
अगर आपने रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर से टिकट खरीदा है तो इसे किसी भी कंप्यूटरीकृत रिजर्वेशन काउंटर पर ट्रेन के खुलने के बाद 72 घंटे तक का रद्द कराया जा सकता है।
Train
- फोटो : amar ujala
टिकट रिफंड की पूरी रकम केवल तभी जारी होती है जब ट्रेन शुरुआत के स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक रद्द की गई हो।
train
अगर यात्री ने खुद टिकट कैंसिल करता है तो आईआरसीटीसी रिफंड से कुछ चार्ज काट लेता है। इसके लिए रेलवे ने अलग-अलग केटेगरी बनाई है।