फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रत्न-आभूषण निर्यात 6.3 फीसदी बढ़कर 2.49 अरब डॉलर

Fri, 15 Jan 2021 03:31 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोलकाता।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

रत्न एवं आभूषणों का कुल निर्यात दिसंबर, 2020 में 6.33 फीसदी बढ़कर 2.49 अरब डॉलर पहुंच गया। इससे पिछले साल दिसंबर में यह 2.35 अरब डॉलर था। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा, रुपये में देखें तो आलोच्य महीने में इस क्षेत्र का निर्यात 9.2 फीसदी बढ़कर 18,261 करोड़ रुपये पहुंच गया।

विज्ञापन


हालांकि, चालू वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीने (अप्रैल-दिसंबर) के दौरान रत्न एवं आभूषण निर्यात 39.98 फीसदी घटकर 16.53 अरब डॉलर रहा। आंकड़ों के मुताबिक, आलोच्य महीने में सोने के आभूषणों का निर्यात 77 करोड़ डॉलर से 35.06 फीसदी घटकर 50 करोड़ डॉलर रहा।

वहीं, अप्रैल-दिसंबर में स्वर्ण आभूषणों का निर्यात 67.30 फीसदी घटकर 3.02 अरब डॉलर रह गया। अप्रैल-दिसंबर, 2020 के दौरान चांदी के आभूषणों का निर्यात मजबूती के साथ 50.66 फीसदी बढ़कर 1.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। शाह ने कहा, पिछले दो महीने में निर्यात में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अगर यही रुख जारी रहा तो 2020-21 में निर्यात में गिरावट कम होकर 20-25 फीसदी रह जाएगी।
विज्ञापन


सोना 369 रुपये सस्ता, चांदी 390 रुपये लुढ़की
कमजोर वैश्विक संकेतों से बृहस्पतिवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 369 रुपये सस्ता होकर 48,388 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी 390 रुपये सस्ती होकर 64,534 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, डॉलर में मजबूती से सोने की कीमतों में नरमी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,842 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 25.21 डॉलर प्रति औंस रही। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,757 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें