फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: सात से 11 सितंबर 2023 के बीच यात्रियों के लिए खास सुविधा, एयर इंडिया ने किया एलान; जानें

Tue, 05 Sep 2023 07:27 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली से या दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों को एक विकल्प दिया जाएगा। इसके मुताबिक, कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को लागू शुल्कों में एक बार की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : Air India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 के मद्देनजर होने वाली व्यस्तता को लेकर एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए एक विशेष सुविधा का एलान किया है। एयर इंडिया ने ट्वीट किया कि सात से 11 सितंबर 2023 के बीच दिल्ली में यात्रा प्रतिबंध लागू रहेंगे। ऐसे में इन तारीखों पर दिल्ली से या दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों को एक विकल्प दिया जाएगा। इसके मुताबिक, कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को लागू शुल्कों में एक बार की छूट दी जाएगी। यदि पैसेंजर्स अपनी यात्रा की तारीख या अपनी उड़ान बदलना चाहते हैं, तो केवल पुनर्निर्धारित उड़ान के लिए किराए में अंतर का ही भुगतान करना होगा। ऐसा भी उन परिस्थितियों में अगर बदलाव के दौरान किराए में कुछ अंतर आ रहा होगा तो वरना उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें