फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flipkart ने किया बड़ा ऐलान, निकलने वाली हैं बंपर वेकेंसी

Sun, 05 Mar 2017 09:18 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
विज्ञापन
ई-कॉमर्स कंपनी
विज्ञापन
ई-रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट ने अमेजन से सीधी टक्कर लेने के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया है। जहां एक तरफ स्नैपडील कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है, वहीं फ्लिपकार्ट ने इस साल 20 से 30 फीसदी ज्यादा लोगों को रोजगार देने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि ज्यादा लोगों को नौकरी पर रखने से कंपनी की काफी ग्रोथ देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन


सभी विभागों में होगी भर्ती 

कंपनी के सीओओ नीतिन सेठ ने कहा कि 2017 में कंपनी का प्लान है कि वो ज्यादा से ज्यादा लोगों को नौकरी पर रखे। इसके लिए कंपनी अपने सभी विभागों में नए लोगों को रखेगी।

पिछले साल कंपनी ने 1500 लोगों को नौकरी पर रखा था। इसके अलावा लॉजिस्टिक में 10 हजार लोगों को रखा गया था, जब फेस्टिव सीजन में सेल्स काफी बढ़ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नैपडील ने की थी कर्मचारियों की छंटनी

स्नैपडील
बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा का असर स्नैपडील पर काफी पड़ा है। कंपनी अपने खर्चों में कमी करने के लिए अगले 2 महीने में 30 फीसदी स्टाफ की छुट्टी करने जा रहा है। 

एक हजार कर्मचारियों पर पड़ा असर

गुड़गांव स्थित कंपनी के मुख्यालय में काम कर रहे ऑपरेशन विभाग से जुड़े कर्मचारियों के अलावा कांट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मियों को भी बाहर किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि निवेशक नहीं मिलने से उसके बिजनेस पर काफी असर पड़ रहा है, जिसकी वजह से कई खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है।

कंपनी के लॉजिस्टिक विभाग में काम कर रहे 5 हजार कर्मियों को भी कम किया जाएगा। इनकी संख्या को 3 हजार के आसपास किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें