फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बिलियन डेज सेल : त्योहारी सीजन में 70 हजार से ज्यादा रोजगार देगी फ्लिपकार्ट

Wed, 16 Sep 2020 12:52 AM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
flipkart
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट त्योहारी सीजन से पहले और ‘बिग बिलियन डेज सेल’ के दौरान देशभर में 70,000 से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष और लाखों अप्रत्यक्ष रोजगार देगी। प्रत्यक्ष रोजगार फ्लिपकार्ट की आपूर्ति शृंखला के तहत मिलेंगे, जिसमें डिलिवरी एग्जिक्यूटिव, ऑर्डर की पैकिंग और छंटाई करने वालों की भर्ती होगी। अप्रत्यक्ष रोजगार खुदरा दुकानों एवं बिक्री साझेदार केंद्रों में पैदा होंगे।

विज्ञापन


फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (ईकार्ट एवं मार्केटप्लेस) अमितेश झा ने मंगलवार को कहा, त्योहारी बिक्री के दौरान कारोबार का बड़ा हिस्सा ई-कॉमर्स कंपनियों के खाते में आता है। वे इस मौके का फायदा उठाने के लिए क्षमता, भंडारण, छंटाई, पैकेजिंग, मानव संसाधन, प्रशिक्षण और वितरण पर भारी निवेश करती हैं। उनके मुताबिक, लास्ट माइल डिलिवरी के लिए 50,000 से ज्यादा किराना दुकानों को साथ जोड़ा जाएगा। इसके तहत किराना सामनों की डिलिवरी के लिए हजारों रोजगार पैदा होंगे। पिछले साल फ्लिपकार्ट और उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनी अमेजन ने त्योहारी बिक्री के दौरान 1.4 लाख से अधिक अस्थायी रोजगार देने की घोषणा की थी।

ग्राहकों को जीएसटीआईएन पाने में सक्षम बना रही कंपनी
फ्लिपकार्ट ने कहा, वह अपने साथ जुड़े कारोबारियों को ट्रेनिंग के जरिए चालान पर जीएसटीआईएन प्राप्त करने में सक्षम बना रही है ताकि वे अपनी खरीद पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा कर सकें। इससे लाखों कारोबारी संस्थाओं को लाभ होगा और व्यापार से जुड़ी खरीद पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने में 28 फीसदी की बचत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें