फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flipkart के सीएफओ ने दिया इस्तीफा, दो साल पहले किया था ज्वाइन

Wed, 26 Oct 2016 12:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ई-कॉमर्स कंपनी
विज्ञापन
ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart से इस्तीफा देने का क्रम जारी है। इसके चीफ फाइनेंशियल अफसर (सीएफओ) संजय बावजा ने इस्तीफा दे दिया। वह इससे पहले टाटा कम्यूनिकेशन में सीएफओ थे।
विज्ञापन


बताते चलें कि बाजवा ने दो साल पहले ही फ्लिपकार्ट ज्वाइन किया था। उन्होंने कई वित्तीय पहल की अगुवाई की थी, जिसमें बंगलुरू बेस्ड कंपनी के लिए फंड जुटाना प्रमुख था। बाजवा से ठीक पहले Flipkart के लिगल हेड राजेंद्र शर्मा ने जुलाई में इस्तीफा दिया था। वह सिर्फ 10 महीने तक कंपनी में रहे। 

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, Flipkart के प्रवक्ता ने बाजवा के इस्तीफे की पुष्टी कर दी है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने क्यों इस्तीफा दिया है। Flipkart में कैटेगरी मैनेजमेंट के हेड और टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट के एमडी कल्याण कृष्णमूर्ति अंतरिम रूप से कंपनी के सीएफओ बनाए गए हैं। वह इससे पहले भी इस पद पर रह चुके हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कॉस्ट कटिंग का हवाला देकर निकाले थे इम्पलॉयज

ई-कॉमर्स कंपनी
बताते चलें कि इससे पहले फरवरी में कंपनी के कॉमर्स और एडवर्टाइजिंग बिजनेस के हेड मुकेश बंसल और चीफ बिजनेस ऑफिसर अंकित नागौरी ने भी इस्तीफा दे दिया था। वहीं, अप्रैल में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर पुनीत सोनी और वाइस प्रेसिडेंट-हेड ऑफ सेलर इकोसिस्टम मनीष माहेश्वरी ने भी कंपनी को छोड़ दी थी। फिर जुलाई महीने में कंपनी से ऑफिसर पेमेंट प्रोडक्ट हेड ललित सरना और मार्केट डिविजन के प्रोडक्ट हेड सुनील गोपीनाथ ने रिजाइन किया था।

 फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट के बीच हिस्सेदारी खरीदने की बात चल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि वॉलमार्ट करीब 1 अरब डॉलर का इन्वेस्टमेंट कर सकती है। वहीं, कॉस्ट कटिंग का हवाला देकर 700 से 1000 इम्प्लॉइज को भी निकाला है।



  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें