फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय ने दी हजारों घर खरीदारों को राहत, अटकी 100 आवासीय परियोजनाओं के लिए 10,300 करोड़ मंजूर

Sat, 22 Aug 2020 06:14 AM IST
Jeet Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सरकार ने 101 अटकी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 20 अगस्त तक 10,300 करोड़ रुपये के वित्तपोषण की मंजूरी दे दी है। इससे देश के विभिन्न हिस्सों में अटके 71,559 मकानों का निर्माण पूरा हो सकेगा, जिससे लोगों को उनके मकान (फ्लैट) मिल सकेंगे।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि किफायती एवं मध्यम आय वर्ग आवास हेतू विशेष खिड़की सुविधा (स्वामी) योजना के तहत 101 परियोजनाओं को अब तक मंजूरी दी गई है। इनमें 22 परियोजनाओं को अंतिम स्वीकृति मिल गई है, जिसमें 20,380 आवासीय इकाइयां तैयार होंगी। इसके अलावा, अब तक 7 परियोजनाओं में सामग्री और कार्यबल के साथ निर्माण शुरू हो चुका है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने स्वामी योजना की प्रगति के आकलन के लिए समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने उन परियोजनाओं को जल्द पूरा करने पर जोर दिया था, जिनमें आखिरी दौर के कार्य को पूरा करने के लिए कोष से मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


देशभर में 4.58 लाख मकान अटके
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल अटकी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 25,000 करोड़ रुपये के वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) की स्थापना को मंजूरी दी थी।

इसमें सरकार को 10,000 करोड़ रुपये देने हैं, जबकि शेष राशि भारतीय जीवन निगम (एलआईसी) और एसबीआई की ओर से राशि डाली जाएगी। सरकारी अनुमान के मुताबिक, देशभर में करीब 4.58 लाख मकानों का निर्माण कार्य लटका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें