फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी में एफडीआई 40 प्रतिशत बढ़ा, 51.47 अरब डॉलर पहुंचा

Fri, 05 Mar 2021 05:13 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एफडीआई - फोटो : pixabay
विज्ञापन

देश में चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का आंकड़ा 40 प्रतिशत बढ़कर 51.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह कहा गया है।

विज्ञापन


इस दौरान देश में कमाई गई राशि को फिर से निवेश करने सहित कुल मिलाकर 22 प्रतिशत अधिक 67.54 अरब डॉलर का एफडीआई आकर्षित किया गया। यह राशि एक साल पहले की इसी अवधि में 55.14 अरब डॉलर रही थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2020-21 के पहले नौ माह के दौरान एफडीआई प्रवाह एक साल पहले की इसी अवधि में हुए प्रवाह के मुकाबले 40 प्रतिशत बढ़कर 51.47 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले पहले नौ माह में देश में 36.77 अरब डॉलर का एफडीआई प्रवाह हुआ था।
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में विदेशी मुद्रा प्रवाह 37 प्रतिशत बढ़कर 26.16 अरब डॉलर का रहा। दिसंबर 2020 की यदि बात की जाये तो इस माह के दौरान एफडीआई प्रवाह 24 प्रतिशत बढ़कर 9.22 अरब डॉलर का रहा।

मंत्रालय का कहना है कि सरकार द्वारा निवेश सुविधा, कारोबार सुगमता और एफडीआई नीति में सुधारों के मोर्चे पर जो कदम उठाये गये उसके परिणामस्वरूप देश में एफडीआई प्रवाह बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें