फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: मार्च से बंद हो जाएंगे 5,10 और 100 के पुराने नोट? जानिए इस दावे की सच्चाई

Sun, 24 Jan 2021 09:39 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

अफवाहों के इस दौर में कोई अछूता नहीं है फिर चाहे वह नोट की क्यों ही न हों। कई वेबसाइट्स पर यह खबर चली कि मार्च के बाद से पुराने 100, 10 और 5 रुपये के नोट चलन में नहीं रहेंगे। इसमें दावा किया गया कि मार्च-अप्रैल के बाद ये सभी पुराने नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। ये खबरें भारतीय रिजर्व बैंक के दो अधिकारियों के हवाले से प्रकाशित की गईं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दावे में कितनी सच्चाई है और क्या सच में 5, 10 और 100 के पुराने नोट मार्च के बाद चलन से बाहर हो जाएंगे...

विज्ञापन


अमर उजाला ने इस दावे की पड़ताल के लिए आरबीआई की वेबसाइट देखी, लेकिन वहां हमें इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद हमने वित्तीय अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि फिलहाल रिजर्व बैंक ने इस तरह का कोई कदम उठाने का फैसला नहीं लिया है। वहीं, प्रेस सूचना ब्यूरो की ओर से भी इस बात की पुष्टि कर दी गई कि यह खबर अफवाह है और कोई भी नोट चलन से बाहर नहीं हो रहा है। ऐसे में यह दावा पूरी तरह से झूठा है कि कुछ नोट बंद होने वाले हैं।


खबरों में इस तरह बताया गया मामला 
जिन वेबसाइट्स ने ये खबर लिखी थी वह आरबीआई के कथित सहायक (एजीएम) महाप्रबंधक बी मीणा के हवाले से लिखी गई थी। खबरों के अनुसार मीणा ने कहा था कि भारतीय राष्ट्रीय मुद्रा नोटों की पुरानी श्रृंखला, जिसमें 100 रुपये, 10 रुपये और 5 रुपये शामिल हैं, आने वाले मार्च या अप्रैल में चलन से बाहर हो जाएंगे। खबरों के अनुसार मीणा ने कहा था कि आम जनता से लेकर दुकानदार तक पुराने नोटों को लेना से मना करते हैं जिसके चलते भारतीय रिजर्व बैंक यह फैसला लेने पर विचार कर रहा है। वहीं आरबीआई के एक और कथित एजीएम बी महेश के हवाले से भी बताया जा रहा है कि 100, 10 और 5 रुपये पुराने नोट चलन से बाहर हो जाएंगे क्योंकि रिजर्व बैंक मार्च-अप्रैल में इन्हें वापस लेने की योजना बना रहा है। हालांकि 100, 10 रुपये के नए नोट भी पहले से चलन में हैं।
विज्ञापन


पीआईबी ने किया खारिज
सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पीआईबी ने इस खबर को खारिज किया है। पीआईबी के अनुसार आरबीआई द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है और अधिकांश वेबसाइट पर चल रही यह खबर फर्जी है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें