फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले इस साल अक्तूबर में देश के निर्यात में 5.12 फीसदी की कमी

Fri, 13 Nov 2020 07:28 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले इस साल अक्तूबर में देश के निर्यात में 5.12 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। भारत सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। इसके अनुसार इस साल अक्तूबर में निर्यात 24 अरब 89 करोड़ डॉलर रहा। पिछले साल अक्तूबर में यह राशि 26 अरब 23 करोड़ डॉलर थी। 

विज्ञापन


भारतीय मुद्रा यानी रुपये के हिसाब से बात करें तो अक्तूबर 2020 में निर्यात 1,82,845.95 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल अक्तूबर में यह राशि 1,86,358.06 करोड़ रुपये थी। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के हिसाब से पिछले साल के मुकाबले इस साल अक्तूबर में देश के निर्यात में 1.88 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
 

आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर में पेट्रोलियम उत्पाद, रत्न व आभूषण, चमड़ा और इंजीनियरिंग सामान के निर्यात में गिरावट आई है। इसके साथ ही अक्तूबर में आयात भी 11.53 फीसदी घटकर 33.6 अरब डॉलर रह गया। इससे व्यापार घाटा भी कम होकर 8.71 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल अक्तूबर में 11.75 अरब डॉलर पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें