कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने 6 करोड़ से अधिक कर्मचारियों के खाते में 31 दिसंबर से पहले 2020-21 के लिए एकमुश्त 8.5 फीसदी ब्याज जमा करेगा। आपके खाते में कितना ब्याज आया, इसकी जांच एक मिस्ड कॉल के जरिए कर सकते हैं।
आवेदकों को 13,300 करोड़ जारी
ईपीएफओ ने महामारी के दौरान भविष्य निधि खातों से धन निकालने के 52 लाख मामलों का निपटारा किया। इसके तहत 13,300 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई, जो बिना वापसी के अग्रिम दावे के तौर पर जारी की गई।
गंगवार का कहना है कि सरकार ने इस साल मार्च में ईपीएफओ से जुड़े छह करोड़ से अधिक अंशधारकों को उनके भविष्य निधि खाते से महंगाई भत्ते सहित अधिकतम तीन महीने का मूल वेतन निकालने की अनुमति दे दी थी। लॉकडाउन को देखते हुए भविष्य निधि अंशधारकों को यह सुविधा दी गई।