फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी की बड़ी कार्रवाई: फ्यूचर मेटल्स और एक्जिम इंडिया की 146 करोड़ रुपये की संपत्ति को किया अटैच

Thu, 14 Oct 2021 07:29 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को फ्यूचर मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड और फ्यूचर एक्जिम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने बैंकों में किए गए धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत इन दोनों कपंनियों की संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। अटैच की गई 146.67 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक (बंगलूरू और बेल्लारी) में स्थित है। मनी लाड्रिंग का यह मामला कारोबार की आड़ में कथित ऋण धोखाधड़ी से जुड़ा है और बंगलूरू पुलिस और सीबीआई द्वारा दर्ज की गई 2009 की दो प्राथमिकियों पर आधारित है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें