सोमवार से भारत की दूसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी ईजी माय ट्रिप (EaseMyTrip) का IPO खुल गया है। यह आईपीओ 10 मार्च को बंद होगा। आईपीओ के जरिए कंपनी की 510 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। वहीं कंपनी की इश्यू का प्राइस बैंड 186-187 रुपए तय हुआ है। ईजी माय ट्रिप की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों पर होगी। कंपनी के प्रमोटर 250 करोड़ रुपए के ऑफर फॉर सेल जारी कर रहे हैं।
कंपनी को उम्मीद है कि इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग इसकी दृश्यता और ब्रांड वैल्यू को बढ़ाएगी एवं अपने मौजूदा शेयरधारकों को तरलता प्रदान करेगी। कंपनी की वित्तीय स्थिति को एक्सिस कैपिटल और जेएम फाइनेंशियल द्वारा प्रबंधित किया जा रहा है। EaseMyTrip IPO को सब्सक्राइव करने के इच्छुक लोग इसे लिस्टिंग की तारीख में लगभग 10-15 फीसदी प्रीमियम के लिए कर सकते हैं।
निवेशकों के पास इस आईपीओ में 10 मार्च 2021 तक निवेश करने का मौका है। एंकर बुकिंग के लिए इसे पांच मार्च को एक दिन के लिए खोला गया था। बता दें कि ईजी ट्रिप प्लानर्स पूरी तरह से एक ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है, जहां प्रमोटर्स निशांत पिट्टी और रीकांत पिट्टी 255 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचेंगे। निवेशक कम से कम 80 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। निवेशक उच्चतम प्राइस बैंड के लिए कम से कम 14,960 रुपये की बोली लगा सकते हैं।