फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से लागू होगी निर्यात उत्पादों पर शुल्क व कर में छूट की योजना

Fri, 01 Jan 2021 03:18 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Facebook
विज्ञापन

सरकार ने निर्यातकों को राहत देते हुए निर्यात की जाने वाली सभी वस्तुओं पर शुल्क एवं कर योजना को शुक्रवार से लागू करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने कहा है कि सरकार ने निर्यात को बढ़वा देने के लिए मार्च में निर्यात उत्पादों के शुल्क में छूट और करों के रिफंड के लिए इस योजना को मंजूरी दी थी। गौरतलब है कि इस वर्ष अप्रैल से नवंबर के दौरान देश का निर्यात 17.76 फीसदी घट कर 173.66 अरब डॉलर रह गया है।

इस योजना के तहत निर्यातकों को केंद्रीय, राज्य और स्थानीय शुल्कों और करों में अब तक न छूट मिल रही थी, न उसका रिफंड मिल रहा था। इसके कारण भारत से अन्य देशों को निर्यात में कमी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इसका रिफंड सीधे निर्यातकों के खातों में जमा किया जाएगा। पूर्व वाणिज्य एवं गृह सचिव जी के पिल्लई की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिश पर यह योजना लागू की जा रही है, जिसकी अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें