फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol, Diesel Prices 23 Feb: दो दिन की राहत के बाद लगा झटका, आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Tue, 23 Feb 2021 07:15 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमत आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। दो दिन थोड़ी राहत मिलने के बाद फिर से डीजल की कीमत में 35 से 38 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पेट्रोल की कीमत 34 से 35 पैसे तक बढ़ी है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें 90 रुपये के ऊपर पहुंच गई हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.93 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.32 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.34 रुपये व डीजल की कीमत 88.44 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।  

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
  

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 81.32 90.93
कोलकाता 84.20 91.12
मुंबई 88.44 97.34
चेन्नई 86.31 92.90

विज्ञापन

(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।) 

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें