सरकारी तेल कंपनियों की ओर से 14वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीते शनिवार को डीजल की कीमत में 37 से 39 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 38 से 39 पैसे तक बढ़ी थी। आज लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल का दाम स्थिर रहने से लोगों को राहत महसूस मिलेगी।
| शहर | डीजल | पेट्रोल |
| दिल्ली | 80.97 | 90.58 |
| कोलकाता | 84.56 | 91.78 |
| मुंबई | 88.06 | 97.00 |
| चेन्नई | 85.98 | 92.59 |
(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।