सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज लगातार तीसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। तीन दिन पहले शनिवार को डीजल की कीमत में 15 से 16 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी, पेट्रोल की कीमत 24 से 25 पैसे तक बढ़ी थी। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.17 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.47 रुपये है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये व डीजल की कीमत 88.60 रुपये प्रति लीटर है।
| शहर | डीजल | पेट्रोल |
| दिल्ली | 81.47 | 91.17 |
| कोलकाता | 84.35 | 91.35 |
| मुंबई | 88.60 | 97.57 |
| चेन्नई | 86.45 | 93.11 |
(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।