सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार पांचवें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। लगातार पांचवें दिन दाम बढ़ने के बाद डीजल की कीमत में 32 से 38 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 29 से 30 पैसे तक बढ़ी है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बुधवार को देश में नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई। दोनों ईंधनों की कीमतों में लगातार तीसरे दिन वृद्धि हुई। पेट्रोल के दाम में आज 30 पैसे और डीजल में 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।
| शहर | डीजल | पेट्रोल |
| दिल्ली | 78.74 | 88.44 |
| कोलकाता | 82.33 | 89.73 |
| मुंबई | 85.70 | 94.93 |
| चेन्नई | 83.86 | 90.70 |
(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)
असम में पेट्रोल-डीजल पांच रुपये तक सस्ता
आगामी अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए असम की सर्बानंद सोनोवाल सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगे अतिरिक्त सेस को वापस ले लिया। इससे प्रदेश में पेट्रोल और डीजल 5 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता होगा। वित्तमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को विधानसभा में 60784.03 करोड़ रुपये का लेखानुदान पेश किया। साथ ही उन्होंने अल्कोहल पेय पर लगाए गए 25 फीसदी अतिरिक्त सेस को भी हटाने का प्रस्ताव पेश किया।
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।