फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस के बाद मंडी में बढ़ी कटहल-मशरूम की मांग, अंडा-चिकन का बाजार घटा

Fri, 13 Mar 2020 11:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कटहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से अंडे और चिकन की डिमांड जैसे-जैसे घट रही है, वैसे-वैसे कटहल और मशरूम की बढ़ रही है। माना जा रहा है कि लोग नॉनवेज के विकल्प के रूप में इन सब्जियों को पसंद कर रहे  हैं। इसका असर इनके भाव पर पड़ा है। फुटकर में दोनों में तेजी आई है। हालांकि थोक  में कोई परिवर्तन नहीं आया है।
विज्ञापन


कटहल 15 दिन पहले तक 30 रुपये किलो का बिक रहा था। वह अब 40 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं कुछ दिन पहले तक 35 रुपये में मिल रहा 200 ग्राम मशरूम का पैकेट अब 45 रुपये का बिकने लगा है।

ये हालात केवल खुदरा में ही बने हैं। थोक में अब भी कीमतें सामान्य ही हैं। सिकंदरा स्थित सब्जी के थोक विक्रेता शकील कहते हैं कि बाजार में कटहल हफ्ते भर पहले तक 22 रुपये किलो था। इसकेबाद स्थिर हैं। मशरूम का पैकेट 15 रुपये का बिका। इस समय कटहल कर्नाटक से आ रहा है, जबकि मशरूम की आवक स्थानीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोगुनी हुई बिक्री
कटहल और मशरूम की मांग पिछले 15 दिनों के अंदर बढ़ी है। रोजाना 20 किलो कटहल और 10 पैकेट मशरूम के बिक जाते हैं। ये आंकड़ा सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुना है। - राजकुमार, खुदरा विक्रेता शाहगंज

नॉनवेज से दूरी बनाई
मैं अक्सर नॉनवेज खाता हूं। मगर, कोरोनावायरस के कारण इससे दूरी बना ली है। इसकी जगह कटहल, मशरूम और सोयाचाप को तरजीह दे रहा हूं। - रौनक सलूजा, कारोबारी

कारोबार प्रभावित हुआ
कोराना के कारण कारोबार काफी प्रभावित हो गया था। समझ नहीं आ रहा था कि आगे कैसे काम चलेगा। हालांकि पिछले दो दिन से सुधार होने लगा है। - हिमांशु सचदेवा, नॉनवेज विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें