फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.5 लाख करोड़ से ज्यादा नहीं रहेगा कर्ज पुनर्गठन : एसबीआई

Wed, 23 Sep 2020 01:24 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रजनीश कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि कर्ज पुनर्गठन योजना में अधिकतम 1.5 लाख करोड़ रुपये शामिल होने का अनुमान है। ग्राहकों में योजना को लेकर ज्यादा उत्साह या शोर-शराबा नहीं दिख रहा।

विज्ञापन


रजनीश कुमार ने कहा कि विशेषज्ञ और रेटिंग एजेंसियां 8 लाख करोड़ के कर्ज पुनर्गठन का अनुमान लगा रही हैं, लेकिन यह राशि अनुमान से काफी कम रह सकती है। एक बैंक के तौर पर मैं कह रहा हूं कि इसकी मांग बहुत ज्यादा नहीं है।


मौजूदा हालात में कॉरपोरेट जगत की छोटी कंपनियां और एमएसएमई क्षेत्र के बड़े उद्यम ही योजना का लाभ लेने आगे आएंगे। अनुमान है कि 25 करोड़ से ज्यादा और 400 करोड़ से कम की कंपनियां ही पुनर्गठन की मांग करेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश को गति देने के लिए बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश बढ़ाना ही एकमात्र विकल्प है। अगर पांच साल में इस क्षेत्र को 110 लाख करोड़ का निवेश मिलता है, तो खपत के साथ रोजगार भी बढ़ेगा। बैंक जमाकर्ता और कर्जधारक के बीच अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन उनके सामने पूंजी, एनपीए और प्रशासनिक चुनौतियां भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें