फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज पेट्रोल के दाम तय करने के विरोध में पम्प मालिक, 16 जून को पूरे देश में करेंगे हड़ताल

Sat, 10 Jun 2017 10:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
petrol pump
विज्ञापन
देश भर के पेट्रोल-डीजल डीलरों ने 16 जून को कामकाज बंद रखने का ऐलान किया है। उन्होंने पेट्रोलियम कंपनियों के उस निर्णय के खिलाफ विरोध स्वरूप ये कदम उठाया है, जिसमें कहा गया था कि कंपनियां हर दिन के हिसाब से पेट्रोल-डीजल के दाम तय करेंगी। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स ने कहा कि कंपनियों का ऐसा फैसला बेतुकी है और विरोध स्वरूप 16 जून को वो न तो कंपनियों से पेट्रोल-डीजल खरीदेंगे और न ही ग्राहकों को पेट्रोल डीजल बेचेंगे।
विज्ञापन
Should decision of daily revision of prices not be shelved,dealers will observe'no purchase no sale'on 16/6-Fed of All Ind Petroleum Traders — ANI (@ANI_news) June 10, 2017


फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स ने कहा कि अगर कंपनियां 16 जून के बाद भी अपने निर्णय पर कायम रहेंगी, तो वो 24 जून से अपना काम काज पूरी तरह से ठप कर देंगे। 
विज्ञापन
In event of no favorable response then dealers will go on indefinite 'no purchase no sale' from June 24,till the decision is annulled: FAIPT — ANI (@ANI_news) June 10, 2017


कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के पेट्रोलियम डीलर एसोसिएसन ने भी फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स का समर्थन किया है। उनका कहना है कि हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने-बढ़ाने से पहले पेट्रोल पंपों का पूरी तरह से ऑटोमेशन किया जाना चाहिए। Petroleum Dealers Associations of Karnataka & UP have also decided to protest against the daily price change without full automation. — ANI (@ANI_news) June 10, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें