आठ महीने में पहली बार घरेलू गैस सिलिंडर पर दाम गिरे हैं। इससे उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है। अब सिलिंडर 816.50 रुपये का मिलेगा, खाते में सब्सिडी अलग पहुंचेगी। इससे पहले पिछले साल अगस्त में कीमत कम हुई थी।
पिछले साल जुलाई में 649 रुपये घरेलू सिलिंडर की कीमत थी। इसमें 157.41 रुपये बतौर सब्सिडी ग्राहक के खाते में पहुंचते थे। अगस्त में 62.50 रुपये कम करते हुए सिलिंडर के दाम 586.50 रुपये कर दिए।
इसके बाद हर महीने सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए। पिछले साल सितंबर से इस साल फरवरी तक सिलिंडर के दाम में 267 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। इस साल मार्च में 52.50 रुपये कम किए हैं।
आगरा एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष सिकरवार का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों के बीच इस महीने सरकार ने 52 रुपये से अधिक कीमत कम कर राहत दी है।
पिछले महीने में सिलिंडर की कीमत (रुपयों में)
महीना कीमत सब्सिडी
फरवरी 869 303.86
जनवरी 724.50 170.24
दिसंबर 705.50 156.14
नवंबर 692 147.76
अक्तूबर 615.50 78.43
सितंबर 602 73.38
अगस्त 586.50 65.48
जुलाई 649 157.41