फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान धोखाधड़ी के 18 मामलों की जांच कर रहा कस्टम विभाग

Sat, 04 Jul 2020 07:51 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
indirect taxes and customs - फोटो : social media
विज्ञापन

सीमा शुल्क अधिकारियों ने लॉकडाउन के दौरान व्यावसायिक धोखाधड़ी के 18 मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और अफ्रीकी देशों को 170 करोड़ रुपये का सामान निर्यात किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में कनसाइनमेंट की कीमत कथित रूप से ज्यादा बताना और उनकी घोषणा नहीं करने की जांच चल रही है।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान निर्यात में व्यावसायिक फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने और सरकार के राजस्व के नुकसान को रोकने के लिए विशेष तौर पर निगरानी की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे 18 मामलों की जांच की जा रही है। अधिकारी ने इनकी अवैध गतिविधियों के बारे में बताया कि एक बार आयात या निर्यात करने के बाद गायब हो जाने वाले ऑपरेटर इस व्यावसायिक धोखाधड़ी में लिप्त पाए गए हैं।

ये लोग व्यापार से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग का हिस्सा हैं। ये ऑपरेटर अवैध कारोबार को लेकर कस्टम अधिकारियों की नजर से बचने के लिए दिल्ली के सीलमपुर और उत्तम नगर जैसे सघन आबादी वाले इलाकों में कंपनियों का पंजीकरण कराते हैं। उन्होंने बताया कि निर्यात सामग्रियों में मुख्य रूप से रेडीमेड गारमेंट और ऑटोमोबाइल के पार्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें