मार्केट कैपिटलाइजेशन के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 32,700 अमेरिकी डॉलर के स्तर पर करोबार कर रही है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथर में भी 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
क्रिप्टोकरेंसी बाजार में शनिवार को भी लाल निशान में कारेाबार हो रहा है। नौ जुलाई को बिटकॉइन में 2 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो का बाजार मूल्य 4.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.35 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया है।
विज्ञापन
मार्केट कैपिटलाइजेशन के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 32,700 अमेरिकी डॉलर के स्तर पर करोबार कर रही है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथर में भी 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। यह 2000 अमेरिकी डॉलर के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
आपको बता दें कि पेमेंट कंपनी स्क्वायर आईएनसी ने 8 जुलाई को कहा था कि वह बिटकॉइन के लिए हार्डवायर वॉलेट बनाएगी। स्क्वायर के हार्डवेयर प्रमुख जेसे डोरोगुसकर ने कहा है कि हमने बिटकॉइन की कस्टडी को और अधिक मुख्यधारा में लाने के लिए उसके लिए हार्डवेयर वॉलेट बनाने और सेवा देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
यह खबर ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी सीनेटर एलिजाबेथ वारेन ने क्रिप्टोकरेंसी बाजार के कारण उपभोक्ताओं और वित्तीय बाजारों के लिए पैदा हो रही जोखिमों पर चिंता जाहिर की है।