फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crypto Price Today: फेडरल रिजर्व की बैठक के पहले क्रिप्टो बाजार पर दबाव, बिटकॉइन 25900 डॉलर के नीचे पहुंचा

Wed, 14 Jun 2023 07:18 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Crypto Price Today: बिटकॉइन (बीटीसी) 0.88% गिरकर $25,881 हो गया, जबकि एथेरियम (ईटीएच) $1,750 के स्तर से नीचे था। बीटीसी वॉल्यूम लगभग 13.02 बिलियन डॉलर था, जो पिछले 24 घंटों में 12.48% बढ़ गया।
विज्ञापन
Tax on Cryptocurrency - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक से पहले बुधवार को क्रिप्टोकरेंसी बाजार मिश्रित ढंग से कारोबार करते दिखे। बिटकॉइन, एक्सआरपी और सोलाना में कटौती के साथ कारोबार हुआ जबकि बीएनबी, पॉलीगॉन और शीबा इनू में भी कमजोरी दिखी। इस दौरान बिटकॉइन (बीटीसी) 0.88% गिरकर $25,881 हो गया, जबकि एथेरियम (ईटीएच) 1,750 डॉलर के स्तर से नीचे पहुंच गया। इस दौरान बीटीसी का वॉल्यूम लगभग 13.02 बिलियन डॉलर रहा, जो पिछले 24 घंटों के दौरान 12.48% की वृद्धि हुई।

फेडरल रिजर्व के फैसले पर क्रिप्टो बाजार दे सकता है तेज प्रतिक्रिया

बायूकॉइन के सीईओ शिवम ठकराल ने कहा है कि क्रिप्टो बाजार में आने वाले समय में बढ़िया करोबार दिख सकता है। क्रिप्टो कारोबारी आज की एफओएमसी बैठक में निरंतर दर वृद्धि से राहत की उम्मीद कर कर रहे हैं। एफओएमसी बैठक के परिणाम के बाद बाजार तेजी से प्रतिक्रिया दे सकता है, क्योंकि मौद्रिक नीतियों में कोई भी ढील लंबी अवधि में वित्तीय बाजारों के लिए फायदेमंद साबित होगी। वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप पिछले 24 घंटों में 0.49% गिरकर $1.06 ट्रिलियन रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें