क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के जरिये रोजाना तीन से पांच फीसदी रिटर्न का लालच देकर लोगों को ठगने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोपी कारोबारी अब्दुल गफूर को केरल से गिरफ्तार किया है। गफूर को अदालत ने 31 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। इस मामले में 900 निवेशकों से करीब 1200 करोड़ रुपये ठगे गए।
विज्ञापन
ईडी ने अदालत में बताया कि आरोपी गफूर पूछताछ में गलत जानकारियां दे रहा है। वह घोटाले में शामिल स्टॉक्सग्लोबल ब्रोकर्स में निदेशक था। इसे अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाता था। उसे 24 मार्च से नजरबंद रखा गया था।
केरल की मलप्पुरम पुलिस द्वारा दर्ज एक केस से मामले का खुलासा हुआ। मुख्य आरोपी निशाद ने माना था, पोंजी स्कीम व मल्टी लेवल मार्केटिंग के जरिये वह, गफूर व अन्य आरोपी सैकड़ों निवेशकों को ठग चुके हैं।