फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cryptocurrency: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में जारी मंदी पर ब्रेक, जानें मेजर एनएफटी किस लेवल पर कर रहे ट्रेड?

Tue, 20 Sep 2022 06:29 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cryptocurrency: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमतों में पिछले 24 घंटों के दौरान 2.81 फीसदी का उछाल आया है। उससे पहले बीते एक हफ्ते के दौरान बिटकॉइन में 12.87 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Cryptocurrency - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में जारी गिरावट पर मंगलवार को ब्रेक लगता दिख रहा है। मंगलवार को बिटकॉइन और इथेरियम सहित कई क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में इजाफा हुआ है। मंगलवार को क्रिप्टोकरेंसी बाजार का कुल मार्केट कैप 2.84 फीसदी की उछाल के साथ 935.59 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमतों में पिछले 24 घंटों के दौरान 2.81 फीसदी का उछाल आया है। उससे पहले बीते एक हफ्ते के दौरान बिटकॉइन में 12.87 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। यह फिलहाल 19,350.41 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 370,841,821,733 डॉलर हो गया है।

वहीं दूसरी ओर, इथेरियम क्रिप्टोकरेंसी में जारी गिरावट भी मंगलवार को थम गई है। अब तक के आंकड़ों मुताबिक इथेरियम में 4.33% प्रतिशत तक की तेजी है। इसका मार्केट प्राइस 1356.93 डॉलर हो गया है। बता दें कि बीते एक हफ्ते के दौरान इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में 20.69 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली थी।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों के दौरान क्लाउट नाम की क्रिप्टोकरेंसी में सबसे अधिक 82  फीसदी की तेजी देखने को मिली है। फिलहाल इसकी कीमत 0.0001745 डॉलर पर है।  

टिथर, सोलाना और शिबा इनू में भी मजबूती

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मंगलवार को टिथर 0.2 फीसदी चढ़कर एक डॉलर हो गया। शिबा इनू में भी आज तेजी दिख रही है। यह एक दिन में 1.43% मजबूती के साथ 0.00001093 डॉलर पर कारोबार कर रही है। पिछले सात दिनों में शिबू इनू में 14.75 प्रतिशत की गिरावट आई थी। इसके अलावा सोलाना नामक एनएफटी में भी तेजी है। यह 3.25% की तेजी के साथ 32.28 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। सोलाना क्रिप्टोकरेंसी के भाव बीते हफ्ते के दौरान 16.37% तक लुढ़क गए थे।  जबकि कार्डानोकॉइन फिलहाल 1.67 फीसदी की तेजी के साथ 0.4469 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।    
इसके अलावे डॉजकॉइन में भी 2.27 फीसदी तक का उछाल दिख रहा है। 

सिर्फ पोल्काडॉट लाल निशान पर कर रहा कारोबार

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मंगलवार को सिर्फ पोल्काडॉट क्रिप्टोकरेंसी लाल निशान में कारोबार करती दिख रही है। इसकी कीमतें 0.53% तक टूटी हैं। यह फिलहाल 6.30 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि क्रिप्टोकरेंसी बाजार की हालिया सूरत देखकर उसके भी हरे निशान पर लौटने की उम्मीदें बढ़ गईं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें