बैंक इम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीईएफआई) और आल इंडिया बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए) ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर 11 से 13 मार्च तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक कर्मचारी संगठनों द्वारा 2020 में अभी तक तीसरी हड़ताल है।
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने गुजरात हाई कोर्ट में बैंक और उनके कर्मचारियों के बीच विवादों में हस्तक्षेप नहीं करने की बात कही है। आरबीआई ने कहा है कि दोनों के बीच के विवादों में आरबीआई की कोई भूमिका नहीं बनती। मंगलवार को आरबीआई ने यह बात कही। इस संदर्भ में हाई कोर्ट में एक पीआईएल दाखिल की गई थी, जिसमें आरबीआई को यह निर्देश देने की मांग की गई थी कि वह बैंकों को यूनियनों की अगुआई वाली हड़तालों में जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दे, जिसके बाद अब आरबीआई ने जवाब दिया है।