फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी तिमाही में छह फीसदी घटकर 2,345 करोड़ रुपये रहा विप्रो का शुद्ध लाभ

Wed, 15 Apr 2020 06:25 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
विप्रो - फोटो : PTI
विज्ञापन

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो का वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में शुद्ध लाभ छह फीसदी घटकर 2,345.2 करोड़ रुपये रहा। 

विज्ञापन


आय वृद्धि के अनुमान को रखा निलंबित 
कंपनी ने कोरोना वायरस संकट के बीच अनिश्चितता को देखते हुए आने वाले समय में आय वृद्धि के अनुमान को फिलहाल निलंबित रखा है। इस संदर्भ में कंपनी ने बुधवार को कहा कि वह मांग और आपूर्ति के लेकर निश्चितता बढ़ने के बाद ही आय के बारे में अनुमान उपलब्ध कराना शुरू करेगी। 

पिछले साल की समान तिमाही में इतना रहा था लाभ
बंगलूरू की कंपनी का शुद्ध लाभ इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की समान तिमाही में 2,493.9 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय जनवरी-मार्च 2020 तिमाही में 4.6 फीसदी बढ़कर 15,711 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 15,006.3 करोड़ रुपये थी। 
विज्ञापन


कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना
विप्रो ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में आईटी सेवाओं से उसकी आय पर 1.4 से 1.6 करोड़ डॉलर का प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। यह कुल आय का 0.7 से 0.8 फीसदी है। 
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2019-20 में कुल आय 4.2 फीसदी बढ़ी
साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण जो अनिश्चितता पैदा हुई है, उससे इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है कि कंपनी के कामकाज पर इसका दुष्प्रभाव कहां तक होगा। पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का लाभ 8.3 फीसदी बढ़कर 9,771.8 करोड़ रुपये जबकि कुल आय 4.2 फीसदी बढ़कर 61,023.2 करोड़ रुपये रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें