फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनफोसिस का नया सीईओ होगा कौन?

Sat, 12 Apr 2014 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एन नारायण मूर्ति की अगुवाई वाली आईटी कंपनी इनफोसिस ने अपने सीईओ-एमडी एसडी शिबूलाल के उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कंपनी के निदेशकों की एक समिति ने उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश कर रही है। कंपनी ने कहा है कि नॉमिनेशन कमेटी जल्द ही उम्मीदवारों को चुन कर उनके प्रोफाइल और पेशेवर क्षमता आदि पर विचार-विमर्श करते हुए इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।

कमेटी कंपनी के नए सीईओ की तलाश में सबसे ज्यादा जोर बदलते हुए माहौल में उम्मीदवार की कंपनी बेहतर ढंग से चला पाने की क्षमता पर देगी। इसके अलावा उसके लंबे समय तक कंपनी से जुड़े रहने पर भी जोर होगा क्योंकि दो साल में कंपनी के नौ पड़े अधिकारी विदा ले चुके हैं। इनमें यूआईडीएआई के प्रमुख बनने वाले और फिलहाल कांग्रेस के टिकट पर बंगलूरू से लोकसभा चुनाव लड़ रहे नंदन निलेकणी और अमेरिकी आईगेट के सीईओ बने अशोक वेमुरी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कंपनी के सीएफओ रहे वी बालकृष्णन भी नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। कंपनी छोड़ने वाले आला अधिकारियों में कार्तिक जयरमन, स्टीफन प्रैट व हंबर्टो एंड्राडे भी शामिल हैं। गौरतलब है बीते दिनों शिबूलाल ने अपने पद और कंपनी के निदेशक मंडल से रिटायर होने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कंपनी से उन्हें निदेशक मंडल की 9 जनवरी 2015 को होने वाली बैठक से पहले या उपयुक्त उम्मीदवार ढूंढ लिए पर उन्हें सेवा मुक्त कर दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें