दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के नाम से मशहूर वॉरेन बफेट का रिटेल सेक्टर से रुझान काफी कम हो गया है। ऑनलाइन के दबाव में बफेट ने रिटेल सेक्टर से पूरी तरह से किनारा कर लिया है। बफेट ने वॉलमार्ट में अपनी हिस्सेदारी पूरी तरह से बेच दी है। बफेट अब एयरलाइंस में इनवेस्ट करेंगे।
खबर के मुताबिक बर्कशायर हैथवे वॉलमार्ट से हट गया है। बता दें कि बर्कशायर हैथवे वॉरेन बफेट की कंपनी है वहीं वॉलमार्ट रिटेल सेक्टर की दिग्गज कंपनी है। बफेट 2005 से ही वॉलमार्ट में शेयर खरीदते रहे हैं और 2016 से वॉलमार्ट में हिस्सेदारी बेच रहे हैं। अमेजॉन से कॉम्पिटिशन की वजह से रिटेल सेक्टर पर दबाव दिख रहा है। अमेजॉन वॉलमार्ट का बाजार हथिया रहा है।