फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से उड़ान के दौरान मिलेगा फ्री WiFi, सेवा शुरू करने वाली पहली भारतीय कंपनी

Fri, 18 Sep 2020 12:11 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उड़ान के दौरान मिलेगा फ्री WiFi - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तारा ने बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमानों पर शुक्रवार से वाईफाई सेवा देने की घोषणा की है। इनका उपयोग वर्तमान में दिल्ली-लंदन की उड़ानों के लिए किया जा रहा है। इस संदर्भ में निजी एयरलाइन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, 'शुरुआती पेशकश के रूप में, सेवा सीमित अवधि के लिए सभी विस्तारा ग्राहकों के लिए मुफ्त उपलब्ध होगी।' 

विज्ञापन


वाईफाई सेवा देने वाली पहली भारतीय कंपनी
विस्तारा ऐसी पहली भारतीय एयरलाइन है जिसने विमानों में वाईफाई सेवाओं की पेशकश की है। एयरलाइन के बेड़े में दो ड्रीमलाइनर विमान हैं और उन दोनों का उपयोग वर्तमान में दिल्ली-लंदन की उड़ानों को संचालित करने के लिए किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: दो अक्तूबर तक एयर इंडिया की उड़ानों पर दुबई में रोक, दो बार किया नियम का उल्लंघन
विज्ञापन


सीमित अवधि के लिए मुफ्त सेवा
कंपनी ने कहा कि, 'सीमित अवधि के लिए मुफ्त सेवा की पेशकश के दौरान विस्तारा सेवा को और बेहतर बनाने के लिए ग्राहकों के अनुभवों के आधार पर प्रणाली की कार्यक्षमता और प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी जुटाएगा।' 

टैरिफ योजनाओं की घोषणा करेगी विस्तारा
एयरलाइन ने कहा कि वह नियत समय में वाईफाई सेवाओं के लिए टैरिफ योजनाओं की घोषणा करेगी। कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मार्च में केंद्र सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को भारत में उड़ानों के दौरान यात्रियों को वाईफाई उपलब्ध कराने के लिए मंजूरी दे दी थी। भारत में संचालित उड़ानों में यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। यात्री उड़ानों में फेसबुक, ट्विटर जैसी तमाम सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें