फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vistara Offers: 995 रुपये में करें हवाई सफर, लाभ उठाने के लिए बस कुछ ही घंटे

Thu, 09 Jan 2020 02:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

एयरलाइंस समय-समय पर ग्राहकों के लिए एक ऑफर निकालती रहती हैं। अब विमानन कंपनी विस्तारा ने एक खास ऑफर निकाला है, जिसके जरिए आप सस्ते में टिकट बुक करवा सकते हैं और हवाई सफर का फायदा उटा सकते हैं। इसलिए अगर आप आने वाले दिनों में ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। आप महज 995 रुपये में हवाई सफर कर सकते हैं। 

48 घंटों के लिए है सेल

पैसेंजर एयरलाइन विस्तारा ने पांच साल पूरे होने के अवसर पर सेल लॉन्च की है। एयरलाइन फ्लाइट टिकट पर बड़ी छूट की पेशकश कर रही है। सेल के तहत फ्लाइट टिकट 995 रुपये से बेचे जा रहे हैं। ध्यान रहे कि यह सेल सिर्फ 48 घंटों के लिए है और 10 जनवरी की मध्यरात्री यह बंद हो जाएगी।

विज्ञापन

 

विस्तारा ने दिया बयान

इस संदर्भ में विस्तारा ने कहा कि, 'विस्तारा की पांचवीं वर्षगांठ को सेलिब्रेट करते हुए हम 48 घंटे की स्पेशल सेल की घोषणा कर रहे हैं। इसके जरिए यात्रियों को फ्लाइट टिकट पर आकर्षक छूट मिलेगी। बता दें कि यह सेल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर यात्रा की सभी तीनों श्रेणियों के लिए शुरू की गई है।'

घरेलू उड़ानों के लिए 995 रुपये से शुरू होगी टिकट 

घरेलू उड़ानों में इकोनॉमी क्लास के लिए टिकट 995 से शुरू हो रही है। प्रीमियम इकोनॉमी क्लास के लिए टिकट 1,995 रुपये से शुरू होगी। वहीं बिजनेस क्लास के लिए फ्लाइट टिकट 5,555 रुपये से शुरू हो रही है। इसमें टैक्स और शुल्क भी शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 14,555 रुपये से शुरू होगी टिकट 

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बात करें, तो विस्तारा की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में इकोनॉमी क्लास के लिए टिकट 14,555 रुपये से शुरू हो रही है। प्रीमियम इकोनॉमी क्लास के लिए 19,995 रुपये और बिजनेस क्लास के लिए टिकट 35,555 रुपये से शुरू होगी। ध्यान रहे कि इसमें सभी टैक्स और शुल्क शामिल हैं।

इन रूट पर इतनी है कीमत

  • मुंबई-दिल्ली फ्लाइट टिकट की न्यूनतम कीमत 2,955 रुपये है।
  • मुंबई-गोवा टिकट की न्यूनतम कीमत 1,995 रुपये है।
  • दिल्ली-बंगलूरू फ्लाइट टिकट की कीमत न्यूनतम 3,355 रुपये है।
  • मुंबई-बंगलूरू के फ्लाइट टिकट की कीमत न्यूनतम 2,055 रुपये है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें