सिंगापुर की कंपनी वर्चुअस रिटेल साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड ने रेमंड से मुंबई में करीब 700 करोड़ रुपये में 20 एकड़ जमीन खरीदी है। इस संदर्भ में वर्चुअस रिटेल साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि वह जमीन के विकास के लिये 1,700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सौदे की सूचना रेमंड लिमिटेड ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी।
कंपनी की योजना मुंबई में 37 लाख स्क्वायर फीट एरिया में सिटी सेंटर बनाने की है। इसमें 24 लाख स्क्वायर फीट में वीआर रिटेल मॉल बनेगा, जिसमें नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड के शोरूम होंगे। इसमें सालाना दो करोड़ ग्राहक आने की उम्मीद है और चार हजार लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद है।