फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल्या ने साधा सरकार पर निशाना, कहा एयर इंडिया को बचाया लेकिन जेट की मदद नहीं की

Wed, 17 Apr 2019 02:03 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज के लेकर भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने दुख जताया है। माल्या ने ट्वीट कर जेट एयरवेज के डूबने को लेकर सहानुभूति जताई है।
विज्ञापन

 

माल्या ने ट्विटर पर कहा कि जेट के प्रतियोगी होने के बाद भी मेरी सहानुभूति कंपनी के पूर्व निदेशक नरेश गोयल और उनकी पत्नी गीता गोयल के साथ है। उन्होंने कहा कि नरेश गोयल पर भारत गर्व महसूस कर सकता है। जेट एयलाइन लोगों को अच्छी सर्विस देती आई है। 
 

माल्या ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि जेट और किंगफिशर बड़े प्रतियोगी थे। लेकिन तब भी मुझे जेट के डूबने का दुख है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने पब्लिक का 35000 करोड़ देकर एयर इंडिया को बचाया था, तो जेट एयरवेज को क्यों नहीं बचा रही? पीएसयू होने के कारण इतना बड़ा फर्क आ जाता है। 
विज्ञापन


माल्या ने मीडिया पर भी हमला बोलते हुए दावा किया कि वह जब भी सरकारी बैंकों को पैसा लौटाने की बात करते हैं तो मीडिया में ऐसी खबरें चलने लगती हैं कि वह ब्रिटेन से भारत में प्रत्यर्पित किये जाने से 'डर' गए हैं।

उन्होंने सवाल किया, 'मैं लंदन में रहूं या भारत की किसी जेल में, मैं रुपये लौटाने को तैयार हूं। बैंक मेरी पेशकश के बावजूद रुपये क्यों नहीं ले रहे हैं।' 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें