फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी शराब निर्माता फर्म से माल्या ने उठाया 1.7 करोड़ का वेतन

Mon, 18 Apr 2016 02:24 PM IST
एजेंसी/लंदन
विज्ञापन
व‌िजय माल्या ने उठाया 1.70 करोड़ रुपए का वेतन
विज्ञापन
संकटों से घिरे हुए शराब कारोबारी विजय माल्या ने पिछले साल अपने अमेरिकी शराब निर्माता फर्म से 1.70 करोड़ रुपये से अधिक का वेतन उठाया। दिलचस्प बात यह है कि कैलिफोर्निया स्थित मेंडोसिनो ब्रूइंग कंपनी खुद की फंड की कमी से जूझ रही है और कर्जदाताओं ने इसे ‘डिफॉल्ट’ का नोटिस भी भेजा हुआ है।
विज्ञापन


2015 में माल्या ने जितना वेतन उठाया है उसके आधे से अधिक का भुगतान इस कंपनी ने कंपनी के बियर ब्रांड को प्रोत्साहित करने के लिए किया है। माल्या इस कंपनी के निदेशक मंडल के अध्यक्ष हैं जिसके पास विभिन्न देशों में किंगफिशर लागर बियर बनाने और उसके वितरण का एक्सक्लूसिव लाइसेंस है।

माल्या के यूबी ग्रुप की होल्डिंग कंपनी यूनाइटेड ब्रूअरीज होल्डिंग्स लिमिटेड मेंडोसिनो ब्रूइंग कंपनी (एमबीसी) का अप्रत्यक्ष रूप से प्रमुख अंशधारक है। अमेरिकी बाजार नियामक एसईसी को साल 2015 के लिए दाखिल 10-के फाइलिंग में एमबीसी ने खुलासा किया है कि माल्या को कुल मिलाकर 2,56,900 डॉलर (लगभग 1.71 करोड़ रुपये) का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें