मोबाइल ऐप ट्रेवलिंग कंपनी उबर के सीईओ और को-फाउंडर ट्रैविस कैलनिक ने आखिरकार कंपनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के अंदर यौन उत्पीड़न के मामलों की अनदेखी करना ट्रैविस को भारी पड़ गया था। कंपनी के शेयर होल्डर्स ने ट्रैविस के इस रवयै का काफी विरोध किया था।
यूएस मीडिया में चल रही रिपोर्ट के अनुसार, कुछ ही दिनों पहले उबर के बड़े निवेशकों ने ट्रैविस पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया था। हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ जिसकी वजह से वो छुट्टी पर थे। इस्तीफे के बाद भी वो बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में रहेंगे और वोटिंग के ज्यादातर शेयर उनके पास ही होंगे। वेंचर कैपिटल फर्म बेंचमार्क ने कैलनिक का जबर्दस्त विरोध किया।
2009 में शुरू की थी ऐप आधारित टैक्सी सेवा
ट्रैविस ने 2009 में सबसे पहले ऐप आधारित टैक्सी सेवा शुरू की थी। देखते ही देखते अमेरिका के अलावा भारत सहित कई देशों में उबर की सर्विस काफी प्रसिद्ध हो गई है। भारत में इसे ओला से सीधी टक्कर मिल रही है।