माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के आज विश्वभर में करोड़ों यूजर्स हैं। आप सबको लगता होगा कि ट्विटर के सीईओ की आमदनी लाखों में या करोड़ों में होगी। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी की आमदनी लाखों में तो दूर बल्कि एक हजार रुपये भी नहीं है। जी हां ये बात 100 फीसदी सच है। जैक डॉर्सी ने साल 2018 में महज 97 रुपये यानी 1.40 डॉलर वेतन लिया है। यानी एक महीने में डॉर्सी ने कंपनी से मात्र आठ रुपये लिए। इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने दी है।
भत्ता लेने से डॉर्सी ने किया इनकार
बता दें कि जैक डॉर्सी ने साल 2015, 2016 और 2017 में कोई वेतन या भत्ता लेने से भी मना कर दिया था। कंपनी ने कहा कि दीर्घावधि में कंपनी को ऊंचाई पर पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताते हुए डॉर्सी ने 2015, 2016, 2017 और 2018 में 1.40 डॉलर वेतन के अलावा कोई और भत्ता लेने से इनकार कर दिया था और उनकी इस बात को कंपेनसेशन कमेटी ने माना है।
इन दिग्गजों ने भी सांकेतिक सैलरी पर किया काम
सिर्फ जैक डॉर्सी ही नहीं, बल्कि दिग्गज कंपनी एपल के फाउंडर स्टीव जॉब्स, गूगल के एरिक, सेर्जे ब्रायन और लौरी पेज भी केवल सांकेतिक सैलरी लेने के लिए जाने जाते हैं। इसलिए कंपनी से सांकेतिक सैलरी लेने का यह पहला मामला नहीं है।