सहारा इंडिया परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय सहारा को सुप्रीम कोर्ट से एक बार फिर राहत मिल गई है। इस बार सुप्रीम कोर्ट ने उनकी पेरोल को 28 नवंबर तक बढ़ा दिया है। कोर्ट ने पेरोल को बढ़ाने के साथ सुब्रत रॉय को 200 करोड़ जमा कराने का भी आदेश दिया है।
इससे पूर्व शीर्ष कोर्ट ने उनकी अंतरिम पेरोल 24 अक्टूबर तक के लिए बढ़ायी थी।
गौरतलब है कि बीते छह मई को सहारा प्रमुख सुब्रत राय को उनकी मां छबि राय की मौत के बाद सुप्रीम कोर्ट ने चार हफ्तों की पेरोल पर तिहाड़ जेल से रिहा किया था। उसके बाद से ही सहारा प्रमुख लगातार अपनी पैरोल बढ़वाकर जेल से बाहर चल रहे हैं।