फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, स्पाइसजेट ने इस रूट पर शुरू की नई उड़ान

Mon, 01 Jul 2019 04:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सस्ती विमानन सेवा देने वाली कंपनी स्पाइसजेट ने एक जुलाई से गुवाहाटी और ढाका के बीच सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत कर दी है।

असम के मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी 

खास बात यह है कि इस पहली उड़ान को लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने हरी झंडी दिखाई।

इतने बजे रवाना होगा विमान

बता दें कि इसके लिए कंपनी ने बॉम्ब्रेडियर क्यू400 विमान को लगाया है, जो रोजाना गुवाहाटी से सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर रवाना होकर दोपहर दो बजकर दस मिनट पर ढाका पहुंचेगा।

यह है सोनोवाल की कोशिश

इस संदर्भ में सोनोवाल ने कहा कि, 'अब उनकी कोशिश गुवाहाटी से सभी आसियान देशों और भूटान, नेपाल से संपर्क जोड़ने की है।' इतना ही नहीं, इसके लिए वह नागर विमानन मंत्रालय से भी बातचीत भी कर चुके हैं।

मुंबई-हांगकांग उड़ान 31 जुलाई से

हाल ही में यह भी खबर आई थी कि स्पाइसजेट मुंबई से हांगकांग के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगी। यह सेवा 31 जुलाई को चालू होगी। इसपर कंपनी ने कहा था कि वह जल्द ही मुंबई को कोलंबो और काठमांडो जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थानों से भी जोड़ेगी। अभी दिल्ली से हांगकांग के लिए उड़ान है।

16,700 रुपये होगा मुंबई से हांगकांग का किराया

मुंबई से हांगकांग का शुरुआती किराया 16,700 रुपये और हांगकांग से मुंबई का किराया 19,200 रुपये रखा गया है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही स्पाइसजेट ने बयान में कहा था कि कंपनी नए मार्गों पर बोइंग 737-800एस विमान तैनात करेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें