फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spicejet Share Price: स्पाइसजेट के शेयर 7 फीसदी तक टूटे, 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर 

Wed, 06 Jul 2022 02:46 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुधवार की सुबह जब बाजार खुले तो कंपनी के शेयर 2.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36.65 रुपये पर खुले थे। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट ऐेसे दिन में दर्ज की गई जब सेसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में कारोबार कर रहे थे और बाजार का मूड बेहतर दिख रहा था।
विज्ञापन
स्पाइसजेट (फाइ फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पाइसजेट कंपनी के शेयर बुधवार को शेयर बाजार खुलने के बाद धड़ाम होते नजर आए। कंपनी के शेयरों में 7 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों यह कमजोरी बीते दिनों कंपनी की विमानन सेवाओं में एक बाद एक हुई कई परेशानियों के बाद देखने को मिली है। इसके बाद कंपनी के शेयर बुधवार को बीएसई में लगभग 7 प्रतिशत तक टूटकर अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर 35 रुपये तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन


स्पाइसजेट के शेयर मंगलवार को 37.10 पैसों पर कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को कंपनी के शेयर 2.33 रुपये टूटकर लगभग 37.65 रुपये पर बंद हुए थे। आपको बता दें कि मंगलवार को ही कंपनी का एक विमान जिसे दिल्ली से दुबई पहुंचना था, उसे फ्यूल इंडिकेटर में गड़बड़ी के कारण कराची डायवर्ट किया किया था। उसके बाद बुधवार की सुबह जब बाजार खुले तो कंपनी के शेयर 2.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36.65 रुपये पर खुले थे। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट ऐेसे दिन में दर्ज की गई जब सेसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में कारोबार कर रहे थे और बाजार का मूड बेहतर दिख रहा था। जानकार मानते हैं कि स्पाइसजेट के शेयरों में यह गिरावट कंपनी के खराब विमानसेवाओं की खबरों के बाद देखने को मिली है।  

आपको बता दें कि कंपनी के लिए मंगलवार का दिन बहुत खराब रहा था। एक ही दिन में दो कंपनी की विमान सेवाओं के दौरान दो बड़ी घटनाएं घटी थीं। पहली घटना में दिल्ली से दुबई जा रहे विमान को तकनीकी खामियों के कारण कराची डायवर्ट करना पड़ा था तो वहीं दूसरी ओर 23,000 फीट की ऊंचाई पर एक विमान की खिड़की में दरार दिखने के बाद उसे मुंबई में लैंड कराना पड़ा था। इस तरह एक ही दिन में ये दोनों घटनाएं कंपनी के लिए एक बड़े झटके की तरह थी। आपको बता दें कि तकनीकी खराबी की इस तरह सात घटनाएं कंपनी के विमानों के साथ एक पखवारे के भीतर घट चुकी हैं। 
विज्ञापन


विमानन कंपनियों की रेग्युलेटरी संस्था डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के एक अधिकारी ने बताया है कि DGCA सभी सातों घटनाओं की जांच कर रही है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें