फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ डॉलर ट्रांसफर करने पर SC ने मांगा माल्या से जवाब

Thu, 12 Jan 2017 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
vijay mallya
विज्ञापन
शराब कारोबारी विजय माल्या द्वारा अपने बच्चों के नाम चार करोड़ डॉलर ट्रांसफर करने के बैंकों के आरोपों पर उनसे सुप्रीम कोर्ट ने जवाब मांगा। गौरतलब है कि विजय माल्या ने विभिन्न न्यायिक आदेशों का उल्लंघन करके अपने बच्चों के नाम चार करोड़ डॉलर ट्रांसफर किया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उन्हें इस मामले में तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ और न्यायमूर्ति एएम खानविलकर की पीठ ने विजय माल्या को तीन सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश देने के साथ ही भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के कंसोर्टियम की याचिका पर सुनवाई 2 फरवरी के लिए स्थगित कर दी। बैंकों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान ने आरोप लगाया कि विजय माल्या ने अपने बच्चों के नाम चार करोड़ अमेरिकी डॉलर ट्रांसफर करके कर्ज वसूली न्यायाधिकरण और कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन किया है।

उन्होंने कहा कि यह रिकार्ड का तथ्य है कि माल्या और उनकी कंपनियों पर बैंकों का 6200 करोड़ रुपये बकाया है और यह धन यहां जमा कराया जाना चाहिए था। माल्या की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सीएस वैद्यनाथन ने बैंकों की अर्जी का जवाब देने के लिए समय मांगा जो कोर्ट ने उन्हें दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें