करप्शन केस में फंसे सैमसंग के मालिक ली जे योंग पर अब धोखाधड़ी और गबन के आरोप में भी मुकदमा चलेगा। हाल में पुलिस द्वारा उनको गिरफ्तार किया गया था। साउथ कोरिया के स्पेशल अभियोजन अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है।
ली की गिरफ्तारी के बाद सैमसंग के शेयर धड़ाम हो गए थे। सियोल की स्थानीय अदालत में चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने ली को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया था, जिसके बाद पुलिस ने फौरन आदेश का पालन करके जेल भेज दिया है।
ली को एक सिंगल सेल में रखा गया है, जिसमें उन्हें एक टीवी और डेस्क की सुविधा दी गई है।
पिछले महीने की गई थी ली की गिरफ्तारी की मांग
जनवरी में दक्षिण कोरिया के अभियोजकों ने स्थानीय अदालत से मांग की थी, कि सैसमंग के उपाध्यक्ष ली जे योंग को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। ली पर आरोप है कि उन्होने देश में हुए राजनीतिक घोटाले में रिश्वत ली है। इस वजह से राष्ट्रपति पार्क ग्वेन हे पर महाअभियोग का मुकदमा चलाया जा रहा है।