फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करप्शन केस में सैमसंग का मालिक गिरफ्तार, शेयर हुए धड़ाम

Fri, 17 Feb 2017 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
samsung
विज्ञापन
करप्शन केस में फंसे सैमसंग के उपाध्यक्ष ली जे योंग को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। ली की गिरफ्तारी के बाद सैमसंग के शेयर धड़ाम हो गए। सियोल की स्थानीय अदालत में पूरी रात चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने ली को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया था, जिसके बाद पुलिस ने फौरन आदेश का पालन करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


ली को एक सिंगल सेल में रखा गया है, जिसमें उन्हें एक टीवी और डेस्क की सुविधा दी गई है। 

पिछले महीने की गई थी ली की गिरफ्तारी की मांग

जनवरी में दक्षिण कोरिया के अभियोजकों ने स्थानीय अदालत से मांग की थी, कि सैसमंग के उपाध्यक्ष ली जे योंग को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। ली पर आरोप है कि उन्होने देश में हुए राजनीतिक घोटाले में रिश्वत ली है। इस वजह से राष्ट्रपति पार्क ग्वेन हे पर महाअभियोग का मुकदमा चलाया जा रहा है।

सैमसंग की साख को लगा बट्टा

samsung
ली सैमसंग समूह के अध्यक्ष ली कुन ही के बेटे हैं। इस केस की तहकीकात कर रहे अभियोजकों ने कोर्ट से गिरफ्तारी की मांग की थी। कोर्ट ने अभियोजकों की इस दलील को मान लिया है। ऐसा पहली बार होगा जब किसी बड़ी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया जाएगा।

अभियोजकों के प्रवक्ता ली क्यू चूल ने कहा कि, हमारे लिए देश की अर्थव्यवस्था का अपना महतव है लेकिन कानून का राज कायम करना उससे ज्यादा अहम है। ली ने कहा कि हम आगे भी अपनी जांच जारी रखेंगे और इसके बाद निर्णय लेंगे कि कौन से अभियोजन सैमसंग के अधिकारियों पर लगाने चाहिए।
 
विज्ञापन

यह है मामला

सैमसंग ने अपने ग्लैक्सी नोट 7 को विश्व भर से आग लगने की घटनाओं के बाद रिकॉल किया था। लेकिन इससे कंपनी की इमेज को इतना नुकसान नहीं पहुंचा जितना इस मामले से पहुंचा है।

राष्ट्रपति पार्क पर आरोप है कि उन्होने अपनी दोस्त चोई सून सिल को फायदा पहुंचाने के लिए 7 करोड़ डॉलर लिए थे, जिसमें सैमसंग ने 2 करोड़ डॉलर दिए थे।

इतना ही नहीं सैमसंग ने 90 हजार करोड़ डॉलर में चोई की बेटी के लिए घोड़ा भी खरीदकर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें