फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस: उत्तराधिकार को लेकर न हो विवाद, इसलिए मुकेश अंबानी बनाएंगे फैमिली काउंसिल

Sat, 15 Aug 2020 02:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अंबानी परिवार
विज्ञापन

देश के सबसे रईस शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक फैमिली काउंसिल बना रहे हैं। रिलायंस में भविष्य के उत्तराधिकारी को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। अंबानी आने वाले समय में अपने बच्चों के लिए सब कुछ स्पष्ट रखना चाहते हैं। 

विज्ञापन


काउंसिल में कौन लोग होंगे शामिल?
लाइव मिंट की खबर के अनुसार, इस काउंसिल में तीनों बच्चों को बराबर का प्रतिनिधित्व मिलेगा। काउंसिल में आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और और उनकी बेटी ईशा अंबानी शामिल होंगी। साथ ही मेंटर और सलाहकार के रूप में एक बाहरी व्यक्ति भी काम करेगा। हालांकि, अभी इस पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अंबानी अपने परिवार और रिलायंस के भविष्य के लिए सब कुछ तय कर रहे हैं। 

क्यों हो रहा है फैमिली काउंसिल का गठन?
दरअसर मुकेश अंबानी के पिता और कंपनी की स्थापना करने वाले धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद मुकेश और उनके भाई अनिल अंबानी के बीच विवाद हुआ था। इसलिए मुकेश अंबानी सतर्कता बरत रहे हैं। अंबानी उस तरह की स्थितियों को किनारे कर पहले ही सब कुछ तय कर देना चाहते हैं। 63 वर्षीय मुकेश अंबानी विश्व के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति 80 अरब डॉलर से भी ज्यादा है। आसानी से कारोबार को चलाने के उद्देश्य से काउंसिल का गठन हो रहा है, ताकि उनका कारोबार बिना किसी पारिवारिक झंझट के चलता रहे।
विज्ञापन


अनिल अंबानी के साथ हुआ था विवाद
80 और 90 का दशक धीरूभाई अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस के लिए शानदार रहा था। लेकिन साल 2002 में जब धीरूभाई अंबानी के मौत हुई थी, लेकिन उसके बाद से सब बिगड़ने लगा और दोनों भाइयों में विवाद हो गया, जो पूरी दुनिया के सामने आ गया। इसके बाद बिजनेस भी बांटना पड़ा। अनिल अंबानी के हिस्से में रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस पावर और रिलायंस कैपिटल का कारोबार आया, जबकि मुकेश अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज का कारोबार मिला।

लॉ फर्म एसएनजी एंड पार्टनर्स के मैनेजिंग पार्टनर राजेश नारायण गुप्ता ने कहा कि काउंसिल में शामिल सभी सदस्य अपने विचार और सिफारिशें रख सकेंगे और उसके आधार पर लोकतांत्रिक तरीके से निर्णय पर पहुंचेंगे। यहां पूरी तरह पारदर्शी और भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें