फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल अंबानी की यह कंपनी होगी डिफॉल्टर, डूब सकते हैं तीन हजार करोड़ रुपये

Mon, 16 Dec 2019 02:44 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) जल्द ही दिवालिया हो सकती है। इससे कई कंपनियों, व्यक्तियों और म्यूचुअल फंड के तीन हजार करोड़ रुपये डूब सकते हैं। कंपनी को आगामी तीन जनवरी को अपने बकाये का भुगतान करना है, लेकिन इसकी किसी तरह से कोई आशा नहीं लग रही है। इन सभी ने कंपनी के कुल बीस हजार डिबेंचर में पैसा निवेश कर रखा है। अब इन डिबेंचर के ट्रस्टी, कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। 

इन कंपनियों ने किया हुआ है निवेश

जिन कंपनियों ने आरएचएफएल में निवेश कर रखा है उनमें निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, एसबीआई म्यूचुअल फंड, इंडियन आयरन एंड स्टील पीएफ, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, इमामी समूह की कंपनी फ्रैंक रॉस, नाबार्ड और महाराष्ट्र सरकार के स्वामित्व वाली सीकॉम शामिल है। एक समय में इस बॉन्ड को एए+की रेटिंग मिली हुई थी। 

विज्ञापन


दिसंबर 2016 में इस बॉन्ड को जारी किया गया था। पहली सीरिज जनवरी में मैच्योर होगी। हालांकि डिफॉल्ट होने पर रिलायंस को पूरा पैसा और ब्याज भी देना होगा। इस बॉन्ड की कस्टडी आईडीबीआई बैंक के पास है। नवंबर में बैंक ने आरएचएफएल के डिफॉल्ट कैटेगिरी में जाने पर मीटिंग बुलाई थी, जिसके बाद कंपनी को पत्र लिखकर कानूनी कार्रवाई करने के बारे में बताया गया था। 

ट्रस्टियों ने कहा है कि वो 12 फीसदी के हिसाब से जुर्माना वसूल सकते हैं। इसी साल सिंतबर में केयर रेटिंग ने कंपनी की क्रेडिट रेटिंग को घटा दिया था। आरएचएफएल की मूल कंपनी रिलायंस कैपिटल है, जिसकी रेटिंग भी घटा दी गई थी। अब रिलायंस कैपिटल ने कहा कि वो अपनी संपत्तियां बेचकर के निवेशकों का पैसा लौटाने का प्रयास करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें