फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 महीने में रिलायंस ने चुकायी 35 हजार करोड़ की देनदारीः अनिल अंबानी

Tue, 11 Jun 2019 01:37 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी ने मंगलवार को कहा कि पिछले 14 महीने में समूह ने 35 हजार करोड़ रुपये की देनदारी को चुका दिया है। इसके अलावा कंपनी आगे भी अपने देनदारी को समय-समय पर चुकाती रहेगी। निवेशकों को भरोसा देते हुए अनिल ने कहा कि एक साल में कंपनी 24, 800 करोड़ रुपये का मूलधन और 10,600 करोड़ रुपये का ब्याज वापस कर चुकी है। 

अफवाह से शेयर हुए धड़ाम

पत्रकारों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल करने के दौरान अनिल अंबानी ने कहा कि समूह की कंपनियों के बारे में अफवाह फैलाने के कारण शेयर धड़ाम हो गए। रिलायंस ने जिन कंपनियों की देनदारी को चुकाया है, उनमें रिलायंस कैपिटल, रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रा शामिल हैं। 

30 हजार करोड़ मिलने में देरी

अनिल ने कहा कि विभिन्न अदालतों में लंबित मामलों के चलते समूह को 30 हजार करोड़ रुपये मिलने में पांच से 10 साल की देरी हो गई है। अदालतों में फैसला न होने से समूह को नुकसान हो रहा है।

बाहर से नहीं मिल रही है मदद

अनिल अंबनी ने कहा कि उनके समूह को वित्तीय कंपनियों या फिर बैंकों से भी मदद नहीं मिल रही है। 35 हजार करोड़ रुपये जमा करने के बाद भी बीमा कंपनियां, म्यूचुअल फंड कंपनियां, प्रोविडेंट फंड और नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों ने पैसा देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इससे समूह के साथ-साथ इनको भी नुकसान हो रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें